सांसद प्रतिनिधि को पहले सम्मान देने पर भड़के विधायक, VIDEO:संदीप साहू बोले- जब प्रोटोकॉल मालूम नहीं तो बुलाया मत करो; कार्यक्रम छोड़कर लौटे

बलौदाबाजार जिले के कसडोल विकासखंड में शाला प्रवेश उत्सव में प्रोटोकॉल उल्लंघन का मामला सामने आया है। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि का पहले स्वागत करने पर विधायक संदीप साहू भड़क गए और प्रोटोकॉल तोड़ने के विरोध में कार्यक्रम छोड़ कर चले गए। इसका वीडियो भी सामने आया है। विधायक का कहना है कि शिक्षा विभाग ने सांसद प्रतिनिधि संतोष वैष्णव का पहले स्वागत किया, जबकि प्रोटोकॉल के मुताबिक विधायक का स्वागत पहले होना चाहिए था। टीचर ने माइक से सांसद प्रतिनिधि का जैसे ही नाम अनाउंस किया तभी विधायक भड़क गए और कार्यक्रम बीच में ही रुकवा दिया। विधायक ने टीचरों को डाटते हुए कहा कि जब प्रोटोकॉल नहीं मालूम है तो कार्यक्रम में बुलाया मत करो, पढ़ा रहे हो टीचर बन गए हो और इतना भी नहीं पता कि कौन बड़ा होता है। अब से मेरा विधायक प्रतिनिधि इस कार्यक्रम में रहेगा, उसी से प्रोटोकॉल मेंटेन करना।
​​​​ जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रम की जानकारी नहीं वहीं, विधायक ने यह भी कहा कि अधिकारियों ने कार्यक्रम का समय सुबह 11 बजे बताया था। लेकिन कार्यक्रम में कई घंटे की देरी हुई। एक और विवाद यह रहा कि आमंत्रण पत्रों पर जिन जनप्रतिनिधियों के नाम थे, उन्हें कार्यक्रम की जानकारी तक नहीं थी। इस मामले में प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी अरविंद धुरु से जब मीडिया ने सवाल किया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया है। अधिकारियों को लगाई फटकार विधायक संदीप साहू ने इसे शिक्षा विभाग की लापरवाही बताया है। उन्होंने कहा कि प्रोटोकॉल का पालन जरूरी है। भविष्य में ऐसी गलतियां न हों, इसकी चेतावनी भी दी। उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि शिक्षक होकर शिष्टाचार भूल गए हैं। कार्यक्रम में पामगढ़ विधायक शेषराज हरिवंश भी मौजूद थे। …………………………. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… BJP विधायक सेन ने पकड़ा युवक का जबड़ा..VIDEO:भूपेश बघेल बोले-भाजपा का यही चाल-चरित्र और चेहरा, रिकेश बोले-गर्दन पकड़ने और धमकाने का काम आपका छत्तीसगढ़ के भिलाई से वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने गुरुवार को एक युवक का जबड़ा पकड़ लिया। पूर्व CM भूपेश बघेल ने इस विवाद का वीडियो X पर पोस्ट किया। बघेल ने लिखा कि ये विधायक हैं। ये कैसा व्यवहार है ?। यही है भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *