सांसद बोलीं- युवाओं के शारीरिक-मानसिक विकास के लिए खेल:सावित्री ठाकुर ने कहा- खेलों से अनुशासन और टीम भावना होती है विकसित

धार में रविवार शाम उदय रंजन क्लब मैदान पर सांसद खेल महोत्सव का समापन हो गया। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलो इंडिया अभियान और फिट इंडिया मूवमेंट की संकल्पना को साकार करने की दिशा में किया गया था। समापन समारोह में खेल, स्वास्थ्य और अनुशासन के महत्व पर जोर दिया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री और क्षेत्रीय सांसद सावित्री ठाकुर ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास का सशक्त माध्यम हैं। खेलों से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित होती है, जो जीवन में सफलता के लिए आवश्यक है। ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देते हैं और स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समापन समारोह में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और टीमों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखा गया। सांसद खेल महोत्सव का समापन खेल भावना और फिट इंडिया के संदेश के साथ हुआ। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार, धार विधायक नीना वर्मा और भाजपा जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती भी मौजूद रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और खिलाड़ी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *