सांसद रूपकुमारी महासमुंद में आज करेंगी ध्वजारोहण

महासमुंद| जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में आयोजित 79वें स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र सांसद रूपकुमारी चौधरी मुख्य अतिथि होंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार स्वतंत्रता दिवस को सुबह 8.58 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा। सुबह 9 बजे वे ध्वजारोहण करेंगे। सुबह 9.03 बजे परेड का निरीक्षण करेंगे। तत्पश्चात मुख्य अतिथि चौधरी सुबह 9.30 बजे मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। सुबह 9.45 बजे परेड द्वारा हर्ष फायर एवं मार्च पास्ट होगा। सुबह 9.50 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति एवं सुबह 10.20 बजे उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान करेंगे। सुबह 10.30 बजे कार्यक्रम का समापन होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *