कटनी के जिला प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह और खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा शनिवार को कटनी पहुंचे। दोनों नेताओं ने जिला पंचायत में हुई जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में हिस्सा लिया। बैठक के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रभारी मंत्री बोले-हवाई पट्टी की मांग पर होगा विचार इस दौरान प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह ने पिछले दो सालों में प्रदेश और कटनी जिले में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कटनी में हवाई पट्टी की मांग पर भी बात की और बताया कि इस पर विचार किया जा रहा है तथा जल्द ही जिले में हवाई पट्टी उपलब्ध होगी। जीतू पटवारी के बयान पर किया पलटवार पत्रकारों से बातचीत में खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने अपने संसदीय क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का भी किया। उन्होंने कांग्रेस नेताओं उमंग सिंगार और जीतू पटवारी द्वारा भाजपा के मंत्रियों और मुख्यमंत्री से संपत्ति का ब्योरा मांगने के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के नेता वर्षों से कपट, अवसरवाद और भ्रष्टाचार की राजनीति में डूबे रहे हैं। ऐसे लोगों को भारतीय जनता पार्टी को ईमानदारी का पाठ नहीं पढ़ाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा पारदर्शी और जवाबदेह राजनीति कर रही है। सांसद वी.डी. शर्मा प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह के साथ कटनी पहुंचे थे। यहां दोनों ने जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ राजनीतिक मुद्दों पर भी तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।


