सांस्कृतिक कार्यक्रम और विविध प्रतियोगिताएं होंगी

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव बाल रत्न मंच सेवा समिति के द्वारा 10 दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। बाल रत्न मंच सेवा समिति रामाधीन मार्ग द्वारा आयोजन किया जा रहा है। सनातन संस्कृति के अनुरूप में 15 फीट भव्य आकर्षक राजाधिराज गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई है। आकर्षक पंडाल में राजाधिराज गणपति का दरबार सजाया गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी प्रशांत कुशवाहा, श्रेयांश जोशी एवं पंडाल प्रभारी सतपाल वातवानी के कुशल नेतृत्व में 2 सितंबर की शाम 6 बजे से आयोजन समिति के अध्यक्ष रोहित शर्मा के कुशल नेतृत्व में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गायन प्रतियोगिता धार्मिक एवं देशभक्ति, नृत्य प्रतियोगिता, धार्मिक एवं देशभक्ति वेशभूषा प्रतियोगिता (फैंसी ड्रेस), क्ले आर्ट में भगवान गणपति की मूर्ति बच्चों एवं महिला व पुरुष सभी उम्र के सभी वर्गों के प्रतिभागियों के लिए रहेगी। कार्यकारिणी वरिष्ठ सदस्य गोविंद जोशी, निलेश शर्मा ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदस्य स्थायी लोक अदालत दुर्ग संभाग नेहा गुप्ता, समाज सेविका अल्का सुरजन, सुषमा सुरजन द्वारा पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार एवं सांत्वना पुरस्कार प्रदान करेंगे। सचिव चैतन्य अग्रवाल ने प्रतियोगिताओं को सम्मिलित होने अनुरोध किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *