जशपुरनगर | जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। और मामले की उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, यह घटना बीती रात की है जब इलाके में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था। बताया गया कि आरोपी ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर एक सुनसान जगह पर ले गए और वहां दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


