सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक बने शरद

राजनांदगांव| भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह की अनुशंसा पर प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय ने शरद श्रीवास्तव की नियुक्ति सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में प्रदेश सह संयोजक के पद पर की है। भाजपा ने विभिन्न प्रकोष्ठों में संयोजक और सह संयोजक की नियुक्ति की, जिसमें राजनांदगांव से शरद श्रीवास्तव को पुनः प्रदेश सह संयोजक बनाया गया है। शरद विगत पांच वर्षों से सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में इसी पद पर दायित्व निभा रहे हैं। वे 30 वर्षों से कला के क्षेत्र विशेषकर नाट्य विधा में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। मंच संचालन के माध्यम से भी शरद ने मंचों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *