मुलमुला | न्युवोको पब्लिक स्कूल के होनहार छात्र सैय्यद कशफ अली ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का परचम लहराया है। गुजरात के गोंडल स्थित ढोलकिया इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित प्रतिष्ठित ‘इंडियन साइंस एंड इंजीनियरिंग फेयर’ में कशफ ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय और क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। बीते 17 और 18 जनवरी को आयोजित इस दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर से आए चुनिंदा नवाचारों और प्रोजेक्ट्स के बीच कशफ अली के प्रोजेक्ट को शामिल किया गया था।


