साइंस सेंटर में छात्रों ने समझे विज्ञान के नियम

भास्कर न्यूज | कांकेर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कांकेर के छात्रों ने 21 दिसंबर को एक्सपोजर विजित गतिविधि के तहत रीजनल साइंस सेंटर रायपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया। इसमें कक्षा 11 वीं व 12 वीं के छात्र-छात्राएं शामिल थीं। प्राचार्य राजू गोस्वामी ने बताया इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करना और उन्हें विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही प्रगति से अवगत कराना था। ऐसे शैक्षणिक भ्रमण छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और भविष्य में भी इसी प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। साइंस सेंटर में छात्रों ने विभिन्न विज्ञान प्रदर्शनी का दौरा किया। जहां भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान और खगोल विज्ञान से संबंधित प्रदर्शनों को देख उनके बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान छात्रों ने इंटरैक्टिव सत्र में भी भाग लिया। जहां उन्होंने वैज्ञानिक उपकरणों और प्रयोगों के माध्यम से विज्ञान की बारीकियों को समझा। तारामंडल के आयोजित शो ने छात्रों को ब्रह्मांड की विस्तृत जानकारी दी। उन्हें खगोल विज्ञान के प्रति आकर्षित किया। विद्यालय द्वारा छात्रों के लिए स्वल्पाहार व भोजन की व्यवस्था की गई थी, जिसका छात्रों ने आनंद लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *