रामगढ़ | राष्ट्रीय मतदाता दिवस एवं गणतंत्र दिवस पर मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन माई इंडिया माई वोट विषय के अंतर्गत किया गया। छत्तरमांडू स्थित समाहरणालय में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने, लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने तथा स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का संदेश दिया गया। अधिकारियों ने युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने, अपने आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने तथा लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने कहा कि युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ना और उन्हें जागरूक, जिम्मेदार मतदाता बनाना है। मतदान हमारा संवैधानिक अधिकार ही नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण कर्तव्य भी है, जिसका निर्वहन सभी को अवश्य करना चाहिए। कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों ने साइकिल रैली के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया गया। पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली का भी संदेश दिया।


