साइकिल रैली से जल संरक्षण का संदेश

जांजगीर| भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ ने 1 मई को संगठन की 75वीं वर्षगांठ पर राज्यभर में एक साथ साइकिल संदेश रैली निकाली। रैली का उद्देश्य पर्यावरण और जल संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाना था। सीनियर स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स और रेंजर्स ने बैनर, पोस्टर, पैम्पलेट और तख्तियों के साथ नारे लगाकर लोगों को संदेश दिया। जांजगीर-चांपा जिले की रैली को शहीद स्मारक अमर जवान कचहरी चौक से सुबह 7:45 बजे जिला मुख्य आयुक्त हितेश यादव ने रवाना किया। रैली नेताजी चौक, लिंक रोड, बीडीएम गार्डन, विवेकानंद मार्ग होते हुए फिर कचहरी चौक पहुंची। यहीं रैली का समापन हुआ। समापन अवसर पर पालिका अध्यक्ष रेखा गढ़वाल, पूर्व जनपद अध्यक्ष नवागढ़ पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, पार्षद और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोतीलाल डहरिया, पूर्व पार्षद देवा गढ़ेवाल, जिला हॉकी संघ अध्यक्ष गोपेश्वर कहरा और नेटबॉल संघ सचिव राजेश राठौर ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव दीपक यादव ने किया। आयोजन में डीओसी स्काउट सुरेंद्र सोनी, डीटीसी पुरन लाल पटेल, डीटीसी गाइड धनमत महंत, उमा महोबिया, संजय यादव, प्रभाव वाणी, श्वेता जायसवाल, नूतन पटेल, सुमंत रात्रे, डॉ. अरुणा व्यास मिरी और रोवर लीडर खुशबू राज पटेल का सहयोग रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *