साइकिल सवार बुजुर्ग की बाइक की टक्कर से मौत

बैकुंठपुर | एमसीबी जिले के भरतपुर ब्लॉक में सड़क हादसे में साइकिल सवार बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चालक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बुजुर्ग सड़क पर गिर गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने मृतक के परिजनों की रिपोर्ट पर बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान महेश सिंह के रूप में हुई है, जो ग्राम कांशीटोला के निवासी थे। राज कुमार सिंह ने थाना जनकपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि घटना वाले दिन 3 दिसंबर की सुबह करीब 9 बजे उनके पिता महेश सिंह धान मिसाई कराने के लिए थ्रेसर मशीन का पता करने साइकिल से बस्ती की ओर गए थे। दोपहर करीब 2:30 बजे जब वह घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। गांव के इंद्रभान बैगा के घर के पास, बाइक चालक ने उनकी साइकिल को पीछे से ठोकर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *