साइबर ठगी करते दो युवक गिरफ्तार

भास्कर न्यूज| दुमका दुमका जिले की जामा थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दुमका के तकनीकी शाखा से मिली गोपनीय सूचना के आधार पर रविवार को जामा थाना क्षेत्र के ग्राम लोदना में की गई, जहां ये युवक ऑनलाइन ठगी कर रहे थे। अजीत कुमार थाना प्रभारी, जामा के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था। िजसके बाद मौके से गुलजार सेख (21 वर्ष), पिता एनुल सेख, निवासी ग्राम पिंडारी, थाना सारठ, देवघर, नकीब सेख (19 वर्ष), पिता सुलेमान सेख, निवासी ग्राम पिंडारी, थाना सारठ, देवघर को िगरफ्तार िकया गया हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से साइबर अपराधों में इस्तेमाल किया गया एक स्लेटी रंग का रेडमी एंड्रॉयड मोबा‌इल िजसका सिम नंबर 6307678007 लगा हुआ, एक काले रंग की रॉयल एनफील्ड बुलेट JH04AB-1733, और एक नीले रंग की TVS अपाचे बाइक JH15Y-6673 जब्त की है। पूछताछ के दौरान, दोनों गिरफ्तार युवकों ने साइबर अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर रही है। इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाले छापामारी दल में एसडीपीओ जरमुंडी अमित कच्छप, थाना प्रभारी अजीत कुमार, संजय कुमार, विनय कुमार, पुरुषोत्तम प्रसाद यादव, हवलदार कमल सिंह, सहायक आरक्षी दीपक चंद्र दे, पंकज कुमार मंडल और मिलन सेन शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *