साइबर ठगी करने वाले 4 अपराधी गिरफ्तार:क्रेडिट-डेबिट कार्ड बंद होने का झांसा देकर करते थे धोखाधड़ी, 8 मोबाइल बरामद

जामताड़ा पुलिस ने साइबर अपराध के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, ये क्रेडिट-डेबिट कार्ड बंद होने का झांसा देकर लोगों से धोखाधड़ी करते थे। गिरफ्तार अपराधियों में अजय राय, सोहराब अंसारी और अलीमुद्दीन अंसारी नारायणपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। चौथा अपराधी सजाद अंसारी जामताड़ा थाना क्षेत्र का है। 15 सिम कार्ड बरामद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास आनंद लगौरी ने बताया कि अपराधियों से 8 मोबाइल फोन, 15 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। इसके अलावा एक एटीएम कार्ड, एक पैन कार्ड, एक आधार कार्ड, एक वोटर कार्ड और 3 बाइक भी जब्त की गई हैं। तीन पहले भी जा चुके हैं जेल ये अपराधी पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार और असम के लोगों को अपना शिकार बनाते थे। गिरफ्तार अपराधियों में से अलीमुद्दीन अंसारी उर्फ सुल्तान और अजय राय पहले भी साइबर अपराध के मामले में जेल जा चुके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *