साइबर ठगी मामले में दो संदिग्ध बैंक खाताधारक गिरफ्तार:कोतवाली पुलिस ने कसा शिकंजा, बाडेट और वाहिदपुरा के युवक चढ़े हत्थे

साइबर अपराधों के खिलाफ अपने अभियान को तेज करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। कोतवाली थाना पुलिस ने साइबर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की जांच करते हुए दो ऐसे युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनके बैंक खाते संदिग्ध गतिविधियों और साइबर ठगी में संलिप्त पाए गए थे। कोतवाली थानाधिकारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और बैंक विवरणों का विश्लेषण कर दो आरोपियों को चिन्हित किया और उन्हें गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। कोतवाली थानाधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि विकास कुमार (23 वर्ष)पुत्र राधेश्याम, निवासी बाडेट (थाना मलसीसर) और प्रियान्शु (29 वर्ष) पुत्र सुरेन्द्र सिंह, निवासी वाहिदपुरा (थाना मंडावा) को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार साइबर पुलिस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर बैंकों ने कुछ खातों को संदिग्ध घोषित किया था। जांच में सामने आया कि इन खातों का उपयोग साइबर ठगी की राशि को स्थानांतरित करने के लिए किया जा रहा था। पुलिस अब इन आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि इस गिरोह के अन्य सदस्यों और ठगी के नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *