साइबर ठगों को किराए पर खाते देने के मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी देवीलाल पुत्र बनवारी लाल निवासी किरडोली को गिरफ्तार किया है। मामले में यह तीसरी गिरफ्तारी है। हालांकि अभी तक मामले में मास्टरमाइंड फरार है। जिसकी पुलिस लगातार तलाश कर रही है। SHO सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया कि 6 दिन पहले किराए के खाते देने के मामले में उन्होंने आरोपी खुशीराम गुर्जर (21) पुत्र ख्यालीराम निवासी नवलगढ़ हाल जयपुर रोड सीकर और सोमराज विश्नोई(21) पुत्र बाबूलाल निवासी बाप जोधपुर हाल राधाकिशनपुरा को गिरफ्तार किया था। जो साइबर ठगों को किराए पर खाते देते थे। पुलिस इन्वेस्टिगेशन में सामने आया कि आरोपियों की गैंग में देवीलाल भी शामिल है जो गरीब और मजदूरों को 5-10 हजार रुपए का लालच देकर बैंक अकाउंट खुलवाता और फिर खुद के एड्रेस पर एटीएम,पासबुक सहित अन्य डॉक्यूमेंट मंगवा लेता था। ऐसे में पुलिस ने आरोपी देवीलाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार इस पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड जोधपुर के बाप एरिया का रहने वाला सुनील है। जिसकी अभी पुलिस तलाश कर रही है। आरोपी सुनील ने सीकर में दर्जनों लोगों को लालच देकर उनके बैंक अकाउंट खुलवाए और फिर उनमें साइबर फ्रॉड का पैसा डलवाकर साइबर ठगों तक पहुंचाया। मामले से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए: साइबर ठगी के लिए खाता दिया, 2 गिरफ्तार:अकाउंट से लाखों रुपए का ट्रांजैक्शन हुआ, 6 राज्यों में शिकायतें दर्ज सीकर में साइबर ठगों के गिरोह के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया गया। कोतवाली थाना पुलिस ने साइबर ठगों को अकाउंट उपलब्ध करवाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के बैंक खातों से लाखों रुपए के फ्रॉड अमाउंट का ट्रांजैक्शन हुआ है। दोनों के बैंक खातों के खिलाफ देश के 6 राज्यों में शिकायतें दर्ज हैं। पुलिस अब इनकी गैंग से जुड़े अन्य लोगों का पता लग रही है।(पूरी खबर पढ़ें)


