साइबर शील्ड अभियान में 12 लाख 40 हजार रिफंड करवाए:1 महीने में 118 सिमकार्ड व 491 आईएमआई नम्बर करवाए ब्लॉक

पुलिस मुख्यालय राजस्थान के आदेशानुसार साइबर अपराधों की रोकथाम व परिवादों के निपटारे के लिए एक विशेष अभियान साइबर शील्ड के नाम से चलाया गया। एसपी सुधीर चौधरी ने बताया- 30 दिवसीय विशेष अभियान साइबर शील्ड के तहत साइबर ठगों द्वारा ठगी गई राशि 12,40,793 रुपए परिवादियों को रिफंड करवाए। साथ ही दो साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करके अपराध में लिप्त 118 सिमकार्ड व 491 आईएमआई नम्बरों को ब्लॉक करवाया गया। चौधरी ने बताया- सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से जिला पुलिस द्वारा लगभग आठ लाख रुपए की कीमत के 40 गुमशुदा मोबाइल बरामद किए गए। ये मोबाइल फोन उनके मालिकों को सा गए। अभियान के दौरान स्कूलों, कॉलेजों, सार्वजनिक स्थानों व नुक्कड़ नाटकों के द्वारा 125 जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर 13420 लोगों को जागरूक किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *