साइबर-सेल के जरिए रेप का इनामी आरोपी पुणे से गिरफ्तार:शहडोल मामले में 2 साल से था फरार; महाराष्ट्र में करता था मजदूरी

शहडोल देवलौंद थाना क्षेत्र में एक साल पहले एक महिला से रेप के मामले में फरार चल रहे इनामी आरोपी को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पर पुलिस अधीक्षक की ओर से पांच हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार, देवलौंद थाना क्षेत्र में दिसंबर 2023 में आरोपी गोवर्धन खैरवार (24) पिता विशेषर ने घर में घुसकर एक महिला के साथ रेप किया था। घटना के बाद महिला ने आरोपी को पहचान लिया और उसके खिलाफ देवलौंद थाने में मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी दो साल से फरार था मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव ने उसकी गिरफ्तारी के लिए पांच हजार रुपए का नकद इनाम घोषित किया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। थाना प्रभारी सुभाष दुबे ने बताया कि साइबर सेल की मदद से आरोपी का पता महाराष्ट्र के पुणे में चला। इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दो विशेष टीमों का गठन किया गया। टीमों ने पुणे पहुंचकर आरोपी गोवर्धन को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह मजदूरी का काम कर रहा था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को शहडोल लाया गया और न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *