साउथ अफ्रीका के हॉस्टल में गोलीबारी, 11 की मौत:इनमें 3 बच्चे शामिल, पुलिस बोली- 25 को गोली लगी, हमले की वजह साफ नहीं

दक्षिण अफ्रीका में प्रिटोरिया के पास एक हॉस्टल में की गई गोलीबारी में 11 लोगों की मौत हो गई और 14 घायल हो गए। यह हमला शनिवार तड़के उस वक्त हुआ, जब कुछ लोग हॉस्टल के अंदर शराब पी रहे थे। मरने वालों में 3 साल का बच्चा, एक 12 साल का लड़का और 16 साल की लड़की भी शामिल हैं। हमले का मकसद फिलहाल साफ नहीं है और अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस के मुताबिक, तीन अज्ञात हमलावर लोकल टाइम के मुताबिक सुबह करीब 4:30 बजे अंदर घुसे और लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं। पुलिस प्रवक्ता ब्रिगेडियर अथलेन्दा मथे ने बताया कि कुल 25 लोगों को गोली मारी गई। पुलिस ने यह भी कहा कि जिस जगह पर यह घटना हुई, वह एक गैरकानूनी शराबखाना है। दक्षिण अफ्रीका दुनिया में सबसे ज्यादा हत्या दर वाले देशों में से एक है। UN के 2023-24 के आंकड़ों के मुताबिक, यहां प्रति एक लाख लोगों पर 45 हत्याएं होती हैं। पुलिस के मुताबिक, अप्रैल से सितंबर के बीच हर दिन औसतन 63 लोगों की हत्या हुई। इस खबर को अपडेट किया जा रहा है…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *