सागरिका घाटगे और पूर्व क्रिकेटर जहीर खान बने माता-पिता:एक्ट्रेस ने बेबी बॉय को दिया जन्म; सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर नाम भी किया रिवील

क्रिकेटर जहीर खान और एक्ट्रेस सागरिका घाटगे माता-पिता बन गए हैं। सागरिका ने बेबी बॉय को जन्म दिया है। इस खुशखबरी को कपल ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर किया है। साथ ही उन्होंने अपने बेबी बॉय का नाम भी रिवील किया है। फैंस और सेलेब्स दोनों ही कपल को ढेरों बधाइयां दे रहे हैं। सागारिका ने अपने इंस्टाग्राम पर पति जहीर खान और बेटे के साथ तस्वीर पोस्ट की है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘उनके घर बेबी बॉय का आगमन हुआ है, जिसका नाम फतेहसिंह खान है।’ दोस्तों और फैंस ने दी बधाइयां कपल की इस पोस्ट पर दोस्तों और फैंस की ओर से ढेरों बधाइयां मिल रही हैं। सुरेश रैना, हरभजन सिंह, आथिया शेट्टी और डायना पेंटी सहित कई हस्तियां उन्हें शुभकामनाएं दे रही हैं। फिल्म चक दे इंडिया में आई थीं नजर सागरिका घाटगे फिल्म ‘चक दे इंडिया’ में नजर आई थीं। वहीं, एक्ट्रेस ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान से 23 नवंबर, 2017 को कोर्ट मैरिज की थी। इनकी लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। जहीर मुस्लिम हैं और सागरिका मराठी इसलिए दोनों के लिए इंटरकास्ट मैरिज करना उनका लिए आसान नहीं था। एक इंटरव्यू में सागरिका ने बताया था कि उनके परिवार का हर सदस्य सिर्फ क्रिकेट ही नहीं बल्कि हर खेल का फैन हैं। इसके अलावा जहीर खान मराठी भी अच्छी बोल लेते हैं। चूंकि सागरिका की फैमिली मराठी बैकग्राउंड से है और जहीर भी मराठी बोल लेते हैं, तो यह खूबी जहीर खान के फेवर में काम कर गई। IPL में बिजी हैं जहीर जहीर खान इन दिनों आईपीएल 2025 में व्यस्त हैं। इस सीजन में वह लखनऊ सुपर जायंट्स के बॉलिंग कोच हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *