सागर के कड़ता गांव में आज राज्यपाल का दौरा:नर्सरी में पौधरोपण कर हितग्राहियों को लाभ पत्रों का करेंगे वितरण

मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगु भाई पटेल सोमवार को सागर जिले की रहली विधानसभा के आदिवासी बाहुल्य ग्राम कड़ता में पहुंचेंगे। वे सुबह 9.30 बजे सागर रेस्ट हाउस से रवाना होकर सुबह 9.55 बजे ग्राम कड़ता नर्सरी में फ्रूट फॉरेस्ट्री कार्यक्रम के तहत पौधारोपण करेंगे। सुबह 10.10 बजे कार्यक्रम स्थल ग्राम कड़ता पहुंचेंगे। जहां हेल्थ कैंप का निरीक्षण करेंगे। कार्यक्रम में राज्यपाल 10.55 बजे तक हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत हितलाभ वितरित करेंगे और हितग्राहियों से संवाद करेंगे। इसके बाद वे 11.17 बजे प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही के निवास पर पहुंचेंगे। जहां अतिथियों के साथ भोजन करेंगे। भोजन के बाद दोपहर 12.02 बजे वे ढाना हवाई पट्टी स्थित रेस्ट हाउस के लिए रवाना होंगे और दोपहर 12.25 बजे रेस्ट हाउस से हवाई पट्टी पहुंचकर अपने गंतव्य के लिए रवाना होंगे। यहां बता दें कि राज्यपाल मंगु भाई पटेल रविवार शाम सागर पहुंचे थे। ढाना हवाई पट्‌टी पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, विधायक शैलेंद्र जैन, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, महापौर संगीता तिवारी, संभागायुक्त अनिल सुचारी, पुलिस महानिरीक्षक हिमानी खन्ना, डीआईजी सचेंद्र सिंह चौहान समेत अन्य ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। ढाना हवाई पट्‌टी से राज्यपाल सड़क मार्ग से होते हुए सर्किट हाउस पहुंचे। जहां रात्रि विश्राम किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *