सागर जीआरपी ने दमोह स्टेशन से पकड़े गांजा तस्कर:ओड़िशा से ट्रेन में गांजा लेकर आईं थी दो महिलाएं, ग्राहक के इंतजार में थी

सागर जीआरपी ने दमोह रेलवे स्टेशन से गांजा की तस्करी कर रही दो महिलाओं को पकड़ा है। उनके कब्जे से तीन किलो गांजा जब्त किया है। वे ओड़िशा से गांजा लेकर दमोह में बेचने के लिए लाई थी‌। जीआरपी मामले में महिलाओं से पूछताछ कर रही है‌। मुखबिर से मिली थी सूचना
जीआरपी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि दमोह स्टेशन पर दो महिलाएं गांजा लेकर खड़ी है। सूचना मिलते ही टीम गठित कर कार्रवाई के लिए रवाना की। टीम ने दमोह पहुंचकर घेराबंदी की और दो महिलाओं को हिरासत में लिया‌। उसके पास मौजूद बैग की तलाशी ली तो 3 किलो गांजा बरामद हुआ‌। गांजा जब्त कर महिलाओं को जीआरपी थाने लाया गया‌। जहां पूछताछ की जा रही है। अब तक की पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि वह ओड़िशा से गांजा लेकर आई थी। ग्राहक के इंतजार में खड़ी थी
दमोह में गांजा बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रही थी। एक महिला पहले भी गांजे के मामले में पकड़ी जा चुकी है। जीआरपी थाना प्रभारी एचएल चौधरी ने बताया कि 3 किलो गांजे के साथ दो महिलाओं को पकड़ा है। गांजे के संबंध में पूछताछ की जा रही है। गांजा किसको बेचने वाली थी, इस संबंध में जानकारी जुटा रहे हैं‌।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *