सागर में आज से बदलेगा स्कूलों का समय:सर्दी का असर बढ़ने पर कलेक्टर ने जारी किया आदेश, सुबह 9 बजे से लगेंगे स्कूल

सागर में बर्फीली हवाएं चलने से दिन और रात के तापमान में गिरावट आई है। जिससे कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो गया है। सुबह और रात के समय ठिठुराने वाली ठंड पड़ रही है। न्यूनतम पारा 8 डिग्री पर पहुंच गया है। सागर में तापमान में आई गिरावट और ठंड का सितम बढ़ने पर कलेक्टर संदीप जीआर ने जिले के स्कूलों का समय बदलने का आदेश जारी किया है। आदेश में तापमान में गिरावट के कारण सभी विद्यालय सुबह 9 बजे से पहले संचालित नहीं करने की बात कही गई है। जारी आदेश में कहा गया है कि शीतकालीन मौसम शुरू होने और तापमान में गिरावट आने के कारण जिले के सभी विद्यालय सुबह 9 बजे से पहले शुरू नहीं होंगे। ठंड के मौसम में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिला के सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, नवोदय, केंद्रीय विद्यालय, शैक्षणिक संस्थाएं 12 दिसंबर से आगामी आदेश तक सुबह 9 बजे से पहले संचालित नहीं की जाएं। परीक्षाएं निर्धारित समय-सारणी अनुसार यथावत संपन्न कराई जाएं। उक्त आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *