सागर में कंटेनरों की टक्कर में एक ड्राइवर की मौत:कैबिन में फंसा था, सब्बल की मदद से बाहर निकाला शव, एक घायल

सागर के नेशनल हाईवे-44 पर बम्होरी तिगड्‌डा पर स्थित ओवरब्रिज पर रविवार रात दो कंटेनरों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में एक कंटेनर ड्राइवर की मौत हो गई। वहीं दूसरे कंटेनर का ड्राइवर गंभीर घायल हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार, बम्होरी तिगड्‌डा पर ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। हालही में ब्रिज वाहनों के आवागमन के लिए खोला गया है। इसी दौरान नागपुर की ओर जा रहे कंटेनर की सामने से आ रहे कंटेनर से टक्कर हो गई। जो इतनी भीषण थी कि एक कंटेनर का ड्राइवर कैबिन में फंस गया। दुर्घटना देख राहगीर और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर कंटेनर में फंसे ड्राइवर को बाहर निकालने की मशक्कत शुरू की। सब्बल की मदद से कैबिन में फंसे ड्राइवर को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के कारणों की जांच कर रही पुलिस सिविल लाइन थाना प्रभारी आनंद सिंह ने बताया कि कंटेनरों की टक्कर में नागपुर की ओर जा रहे कंटेनर चालक जीवन पिता लखन यादव निवासी ललितपुर की मौत हो गई है। वहीं दूसरे कंटेनर का ड्राइवर राविन निवासी नूह हरियाणा घायल हुआ है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखवाया गया है। मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *