सागर में जुए के फड़ का वीडियो सामने आया:अंधेरे में बल्ब जलाकर लग रहे लाखों के दांव; नरसिंहपुर-सिलवानी से भी आ रहे जुआरी

सागर जिले में जुआ फड़ के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। इनमें बड़ी संख्या में लोग अंधेरे के बीच एक बल्ब की रोशनी में बैठकर ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस फड़ पर लाखों रुपए के दांव लग रहे हैं। वीडियो सामने आते ही पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ये वीडियो देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम चीमाढाना के पास के बताए जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो यहां रात के अंधेरे में पिछले करीब दो से तीन महीनों से जुआ फड़ संचालित हो रहा है। दूसरे जिलों से भी आ रहे लोग यहां हार-जीत का दांव लगाने के लिए सागर जिले के साथ ही नरसिंहपुर, सिलवानी और आसपास के जिलों के जुआरी पहुंच रहे हैं। अब सवाल यह उठ रहा है कि देवरी से कुछ ही दूरी पर जुआ फड़ संचालित हो रहा है, लेकिन स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। ASP बोले- जांच कर कार्रवाई करेंगे मामले में एडिशनल एसपी डॉ. संजीव उईके ने कहा कि जुआ, सट्‌टा सामाजिक बुराई है। जिसके खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। यह जो वीडियो सामने आए है। जिनकी जांच कराई जाएगी। मामले में जांच कर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *