सागर में जैन मंदिर से 5 किलो चांदी चोरी:19 छत्र, कैश और DVR ले गए चोर; मौके पर मिला पैन कार्ड और ATM

सागर जिले के सुरखी में रविवार देर रात चोरों ने एक जैन मंदिर को निशाना बनाया। चोर मंदिर से भगवान के 19 चांदी के छत्र (वजन करीब 5 किलो), दानपेटी से नकदी, सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह जब लोग मंदिर पहुंचे, तो घटना का पता चला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। CCTV कैमरे और DVR भी उखाड़ ले गए
जानकारी के अनुसार, चोर देर रात मंदिर में दाखिल हुए। पुलिस से बचने के लिए उन्होंने सबसे पहले वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को उखाड़ा और रिकॉर्डिंग वाला डीवीआर (DVR) भी निकाल लिया। इसके बाद उन्होंने मंदिर में लगे करीब 19 चांदी के छत्र और कैश चोरी किया। चोरी गए छत्रों का वजन लगभग 5 किलो बताया जा रहा है। मौके पर मिला पैन कार्ड और ATM घटना की जानकारी लगते ही मंदिर पर जैन समाज के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सागर से डॉग स्क्वॉड और एफएसएल (FSL) की टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। जांच के दौरान मंदिर परिसर में एक पैन कार्ड और एटीएम कार्ड मिला है। पुलिस आशंका जता रही है कि यह चोरों का हो सकता है। पुलिस ने इसे जब्त कर लिया है और इसी आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *