सागर में ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी का आरोपी गिरफ्तार:भोपाल में लोकेशन ट्रेस हुई; 80 हजार की ट्रॉली जब्त, ट्रैक्टर की तलाश जारी

सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र से ट्रैक्टर-ट्राली चोरी के मामले में पुलिस ने रविवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गई ट्राली (कीमत 80 हजार रुपए) जब्त कर ली है, लेकिन ट्रैक्टर अभी तक नहीं मिला है। पुलिस आरोपी से ट्रैक्टर के बारे में पूछताछ कर रही है। यह गिरफ्तारी जिले में चले पुलिस के कॉम्बिंग गश्त अभियान के दौरान हुई। फरियादी ऋतुराज यादव (शास्त्री वार्ड, पगारा रोड) ने 10 दिसंबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 8 दिसंबर की शाम उन्होंने अपना ट्रैक्टर (MP 15 ZK 7305) ट्राली समेत पगारा रोड स्थित यादव होटल के पास एक खाली प्लॉट में खड़ा किया था। अगली सुबह जब वे वहां पहुंचे, तो वाहन गायब मिला। CCTV से हुई पहचान, भोपाल में रहता है आरोपी पुलिस ने घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच में आरोपी की पहचान अनुराग रजक (27) पुत्र भाव सिंह, निवासी ग्राम गेहूंरास (रायसेन) के रूप में हुई। आरोपी वर्तमान में भोपाल के अयोध्यानगर स्थित रत्नागिरी में रहता है। TI बोले- ट्रैक्टर के बारे में पूछताछ जारी मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया, “चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 80 हजार रुपए कीमत की ट्राली जब्त की गई है। आरोपी से चोरी गए ट्रैक्टर के संबंध में पूछताछ की जा रही है।”

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *