सागर में नाबालिग को घर बुलाकर किया दुष्कर्म:फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया, पीड़िता बोली- हाथ पकड़कर पलंग पर पटका

सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी नाबालिग के आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा था। आरोपी के दोस्त ने भी मदद की थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। वहीं सहआरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग ने थाने में शिकायत करते हुए बताया कि 14 जुलाई 2024 को स्कूल जा रही थी। वहां उसे शिवदयाल मिला, जिसे वह पहले से जानती थी। उसने बोला कि मेरे घर चलो, तुम्हें भाभी ने बुलाया है। इसके बाद पीड़िता ऑटो में बैठकर उसके घर चली गई। हाथ पकड़कर पलंग पर पटका: पीड़िता
पीड़िता जब घर पहुंची तो घर पर भाभी नहीं थी। शिवदयाल ने ऊपर वाले कमरे में चलने के लिए कहा। पीड़िता ऊपर के कमरे में गई, कमरे में इंदर सिंह किराए से रहता था। शिवदयाल किसी काम का कहकर कमरे से बाहर चला गया, तभी इंदर कमरे में आ गया और उसने दरवाजा बंद कर लिया। पीड़िता ने उसे रोका तो उसने हाथ पकड़कर पलंग पर पटक दिया और जबरदस्ती गलत काम किया। फोटो वायरल करने की धमकी दी
इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता के आपत्तिजनक फोटो खींच लिए। घटनाक्रम के बाद पीड़िता घर आ गई। कुछ समय बाद शिवदयाल ने पीड़िता को फोन लगाया और फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने परिवार वालों को अपनी आपबीती बताई। परिजन ने पीड़िता के साथ थाने पहुंचकर शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने शिवदयाल और इंदर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सहआरोपी शिवदयाल को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मामले में फरार मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *