सागर के सदर इलाके में स्थित जर्दा गोदाम में 6 फीट लंबा कोबरा घुस गया। कोबरा बोरियों के बीच छिपा बैठा था। मजदूर बोरियां उठाने पहुंचे तो उन्होंने सांप देखा। सांप देखते ही मौके पर हड़कंप मच गया। सभी काम करने वाले मजदूर बाहर निकल आए। उन्होंने स्नेक कैचर बबलू पवार को सूचना दी। स्नेक कैचर मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कर सांप को पकड़ लिया। स्नेक कैचर बबलू पवार ने बताया कि सदर क्षेत्र में स्थित राठौर बंगले के पास जर्दा रखने की गोदाम में सांप होने की सूचना मिली थी। शुक्रवार को मजदूर जर्दा की बोरियां उठा रहे थे। तभी उन्होंने सांप देखा। सांप ने फुफकार मारी तो मजदूर गोदाम से बाहर आ गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा और सांप का रेस्क्यू शुरू किया। सांप बोरियों के पीछे छिपा बैठा था। जिसे काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित पकड़ लिया गया। रेस्क्यू में पकड़ाया सांप बहुत पुराना था। उसकी लंबाई करीब 6 फीट थी। वजन करीब 10 किलोग्राम का था। सांप को जैसे ही रेस्क्यू कर पकड़ा तो उसने गुस्से में फुफकार मारी। नियंत्रण में कर पकड़ा और जंगल में ले जाकर सुरक्षित छोड़ दिया गया है।


