सागर के मौसम में बदलाव का सिलसिला जारी है। कभी कोहरे के साथ कंपकंपा देने वाली सर्दी पड़ रही है तो कभी कोहरा छंटने के साथ ही तेज धूप खिल रही है। जिससे दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। नए साल की शुरुआत सागर में साफ मौसम से हुई है। रात 12 बजे वातावरण में धुंध छाई रही। वहीं सुबह से हल्का कोहरा रहा। इस दौरान कंपकंपा देने वाली ठंडी रही। दिन चढ़ने के साथ ही तेज धूप खिली। धूप में लोगों को ठंड से राहत मिली। इस समय सागर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम पारा 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। जनवरी में देखने मिलेगा कोहरे का असर
मौसम जानकारों की मानें तो जनवरी में पहले सप्ताह में कोहरे से शुरुआत हो सकती है। शीतलहर भी आ सकती है। रात के तापमान में गिरावट होगी। ठंड के साथ दिन की तेज धूप से फसलों को फायदा होगा। विशेषकर चना, मसूर व अन्य दहलनी फसलों को फायदा बताया जा रहा है। गेहूं की वृद्धि भी ठोस व तेजी से होगी। दिन के समय अधिकतम तापमान 23 से 26 डिग्री के आसपास रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवा के अलावा ये ऊंची हवा सर्दी बढ़ा रही है। उत्तर के मैदानी इलाकों से जब ठंडी हवा और पहाड़ी इलाकों से बर्फीली हवा हमारे यहां आती है। तब तेज ठंड पड़ती है। यह सब उत्तर भारत में पहुंचने वाले मौसमी सिस्टम वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण होता है। ऐसे में यदि जेट स्ट्रीम भी बन जाए तो सर्दी दोगुनी हो जाती है। इस बार यही हो रहा है। सागर में बीत दिनों तापमान


