वेदर सिस्टम सक्रिय होने से सागर के मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। आसमान में बादलों की आवाजाही देखने को मिल रही है। पिछले दो दिनों से सागर में बादलों के बीच सूरज की लुकाछिपी का सिलसिला बना हुआ है। जिसका असर से दिन और रात के तापमान पर देखने मिल रहा है। बुधवार सुबह से सागर में हल्का कोहरा छाया रहा। जिले के कुछ हिस्से में बादल छाए हुए हैं तो कुछ इलाकों में हल्की धूप खिली है। हवाएं चलने से वातावरण में ठंड का असर बढ़ा है। इस समय सागर का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री और न्यूनतम पारा 14.4 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमाचल क्षेत्र में 5 फरवरी से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। जिसका असर प्रदेश के मौसम पर देखने को मिलेगा। 10 फरवरी तक मावठा गिरने का अनुमान बना हुआ है। सागर में आगामी 24 घंटों में मौसम ऐसा ही बना रहेगा। मौसम साफ होते ही दिन के पारे में उछाल आना शुरू होगा और तेज धूप खिलेगी। सागर के तापमान की स्थिति


