सागर के चकराघाट पर मकर संक्रांति से पहले एक अनूठी धार्मिक पहल की गई है। राम सरोज समूह द्वारा प्रयागराज के त्रिवेणी संगम सहित देश की सात पवित्र नदियों का जल मंगवाया गया और सोमवार रात वैदिक मंत्रोच्चार के बीच झील में प्रवाहित किया गया। 11 ब्राह्मणों ने दुग्धधारा के साथ यह अनुष्ठान संपन्न कराया। इस मौके पर गंगा आरती भी की गई। विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि इस प्रयास से अब श्रद्धालुओं को त्रिवेणी स्नान के लिए प्रयागराज नहीं जाना पड़ेगा, उन्हें शहर में ही यह सौभाग्य मिल सकेगा। विधायक बोले- अनूठा कार्य है कार्यक्रम में विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि रामसरोज समूह का यह अनूठे कार्य है। मकर संक्रांति के त्योहार पर त्रिवेणी संगम के जल से स्नान करने का मौका सागरवासियों को शहर में ही मिलेगा। श्रद्धालुओं को त्रिवेणी स्नान करने के लिए मकर संक्रांति पर प्रयागराज नहीं जाना पड़ेगा। ग्रहों के दोष दूर होते हैं समाजसेवी शैलेश केसरवानी ने कहा कि सप्त नदियों (त्रिवेणी प्रयागराज, नर्मदा, गोदावरी, कृष्णा, कावेरी, क्षिप्रा, मंदाकिनी) के जल से स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति, पापों का नाश, आरोग्य, समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति होती है। साथ ही मन शांत होता है और ग्रहों के दोष दूर होते हैं। इसीलिए रामसरोज समूह द्वारा देश की सप्त नदियों के जल की व्यवस्था शहरवासियों के लिए झील में की है। कल दोपहर 2 बजे से बंटेगा गंगाजल समाजसेवी अखिलेश मोनी केसरवानी ने बताया कि गंगा आरती के बाद सप्त नदियों के जल को चकराघाट झील में प्रवाहित किया गया। इसके साथ ही मकर संक्रांति पर्व के मौके पर 14 जनवरी को दोपहर 2 बजे से चकराघाट परिसर में गंगाजल और लड्डुओं का वितरण किया जाएगा। ये लोग रहे मौजूद कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री, समाजसेवी संजीव केसरवानी, संयम चतुर्वेदी, बबलू चौरसिया, अरविंद सोनी, आयुषी चौरसिया, आशिमा तिर्की, अतुल बाल किशोर, शशांक तिवारी, राहुल रैकवार, विष्णु साहू, सुनील भदोरिया, संदीप सोनी, अब्बी साहू समेत अन्य मौजूद थे।


