सागर में मौसम का यू-टर्न, दिन गर्म तो रात ठंडी:रात और सुबह ठिठुरा रही ठंड, 48 घंटों में 3.9 डिग्री उछला अधिकतम का तापमान

सागर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला है। दिन में धूप अब चुभने लगी है। जबकि रात में अभी भी ठंड का असर बरकरार है। पिछले 48 घंटों में सागर के अधिकतम तामपान में 3.9 डिग्री का उछाल आया है। वहीं रात का पारा 2 डिग्री चढ़ा है। सूरज की तपिश बढ़ने से दोपहर के समय लोगों को हल्की गर्मी का अहसास होने लगा है। हालांकि शाम ढलते ही ठंड का असर शुरू हो रहा है। रात और सुबह से ठिठुराने वाली सर्दी पड़ रही है। इस समय सागर का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री और न्यूनतम पारा 12.6 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। शनिवार को मौसम साफ रहा। दिनभर धूप खिली रही। धूप में तल्खी होने से लोगों को ठंड से राहत मिली है। 19 जनवरी को नया सिस्टम होगा सक्रिय मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम-उत्तर भारत के ऊपर मध्य समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊंचाई पर करीब 240 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। यह आसमान में नदी की तरह बहने वाली हवा है। जिसका असर मध्यप्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। दूसरी ओर 16 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा था, वह आगे बढ़ गया है। अब 19 जनवरी से उत्तर-पश्चिम भारत में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा। नया सिस्टम सक्रिय होने से 20 जनवरी के बाद प्रदेश में बारिश-बादल वाली स्थिति बन सकती है। जिसके असर से पारे में गिरावट आने का अनुमान है। सागर के तापमान पर एक नजर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *