सागर में लाखा बंजारा झील का लोकार्पण 23 को:सागर गौरव दिवस भी मनाया जाएगा; सीएम डॉ. यादव होंगे शामिल

सागर में लाखा बंजारा झील का जीर्णोद्धार, पुनर्विकास का लोकार्पण और गौरव दिवस का कार्यक्रम 23 दिसंबर को आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे। सीएम लाखा बंजारा झील के पुनर्विकास का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम संजय ड्राइव पर दोपहर 3 बजे से रखा गया है। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। संजय ड्राइव का रास्ता बंद करके तैयारियां की जा रही हैं। सोमवार को भव्य गंगा आरती का आयोजन शाम 5 बजे से शुरू किया जाएगा। तैयारियां जारी लाखा बंजारा झील किनारे चकराघाट के परिसर को पुरानी परंपरागत पद्धति अनुसार गाय के गोबर से लीप कर चूने से ढिग लगाई गई है। विट्ठल मंदिर घाट से गणेश घाट सहित झील के आसपास रंगाई-पुताई और आकर्षक साज-सज्जा की जा रही है। इस आयोजन में शहर का प्रत्येक नागरिक शामिल हो, इस उद्देश्य के साथ यूनिवर्सिटी के रंगमंच कलाकार छात्र-छात्राओं द्वारा शहर की गली-मोहल्लों में नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन कर नागरिकों को आमंत्रण दिया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *