सागर में 43 किलो गांजे के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार:घर में गांजा रखकर बेचते थे, पुलिस ने दबिश दी तो बोलेरो और मकान में मिला गांजा

सागर में बंडा थाना क्षेत्र के ग्राम दलपतपुर में पुलिस ने दबिश देकर एक मकान से 43 किलो गांजा जब्त किया है। कार्रवाई में पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया गया है। दोनों घर में गांजा रखकर बेचने का काम करते थे। बंडा पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम दलपतपुर में कोमल सिंह लोधी अपने बेटे अनिल लोधी के साथ अवैध रूप से गांजा बेचने का काम कर रहा है। उसके घर पर बड़ी मात्रा में गांजा रखा हुआ है। वह बोलेरो में गांजा रखकर बेचने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही बरा चौकी, दलपतपुर चौकी और बंडा थाने की संयुक्त पुलिस टीम गठित की गई। शुक्रवार को पुलिस टीम दलपतपुर पहुंची और बंडा रोड पर स्थित कोमल लोधी के मकान पर दबिश दी। मौके पर मौजूद कोमल पिता बल्देव लोधी उम्र 40 साल और उनके बेटे अनिल लोधी उम्र 32 साल निवासी दलपतपुर को हिरासत में लिया गया। मकान की तलाशी ली गई तो कमर में पॉलीथिन में रखा गांजा जब्त किया गया। इसी दौरान घर के परिसर में खड़ी बोलेरो क्रमांक एमपी 13 जेडवी 9352 की तलाशी ली तो उसमें बीच वाली सीट के नीचे एक बोरी में गांजा रखा हुआ मिला। कार्रवाई करते हुए मौके से 43 किलो 660 ग्राम कीमती करीब 2 लाख 18 हजार 300 रुपए का गांजा जब्त किया गया। गांजा मिलने पर आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर पुलिस थाने लाई। जहां एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया गया है। आरोपियों को कोर्ट पेश कर जेल भेजा
बंडा थाना प्रभारी अंजलि उदेनिया ने बताया कि दलपतपुर में कोमल लोधी के मकान में दबिश देकर 43 किलो से अधिक गांजा जब्त किया गया है। आरोपी कोमल सिंह लोधी अपने बेटे अनिल के साथ अवैध रूप से गांजा बेचने का काम करता था। दोनों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। आरोपियों को न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *