सागवाड़ा विधायक ने की जनसुनवाई:लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को फोन पर जल्द समाधान के दिए निर्देश

सागवाड़ा विधायक शंकरलाल डेचा ने बुधवार को सागवाड़ा स्थित कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान सागवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर विधायक के पास पहुंचे और उन्हें अवगत कराया। विधायक ने लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को फोन पर जल्द समाधान के निर्देश दिए। जनसुनवाई में सागवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में जननी सुरक्षा योजना के तहत प्रसूताओं को वाहन सुविधा नहीं मिलने की शिकायतें मिलीं। इस पर विधायक डेचा ने तत्काल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) और ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (बीसीएमएचओ) से फोन पर बात की। उन्होंने निर्देश दिए कि सरकारी वाहन उपलब्ध नहीं होने पर तुरंत निजी वाहन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। खड़लाई ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने पंचायत पुनर्गठन में कुछ घरों को गड़झुमजी ग्राम पंचायत में शामिल किए जाने की शिकायत की। विधायक डेचा ने इस संबंध में उपखंड अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सेमलिया घाटा ग्राम पंचायत में बंद पड़े सोलर पनघट की समस्या भी सामने आई। विधायक ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) के सहायक अभियंता (एईएन) से दूरभाष पर बात कर शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। करियाना ग्राम पंचायत के बुनकर समाज ने समाज भवन की स्वीकृति से संबंधित समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। विधायक डेचा ने इस मामले में शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। जनसुनवाई के दौरान विधायक डेचा ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित निराकरण का भरोसा दिलाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *