साड़ी पहनकर 3.5 किलोमीटर दौड़ीं महिलाएं, VIDEO:बच्चों को गोद में लेकर पहुंचीं, ढोल-नगाड़ों की धुन पर किया डांस

कोटा में रविवार सुबह करीब 500 महिलाओं ने साड़ी पहनकर 3.5 किलोमीटर तक दौड़ लगाई। दौड़ के दौरान महिलाओं ने ढोल-नगाड़ों की धून पर डांस भी किया। शहर में साड़ी रन का आयोजन किया गया। साड़ी रन सुबह 6:30 बजे सेवन वंडर्स से शुरू हुई और नाग-नागिन मंदिर, सत्येश्वर मंदिर, लक्की बुर्ज, जैन दिवाकर, जयपुर गोल्डन, गीता भवन, ज्वाला तोप होते हुए पुनः सेवन वंडर्स परसुबह 9 बजे समाप्त हुई। कोटा फिटनेस एंड रनर्स फाउंडेशन के निदेशक अमित चतुर्वेदी ने बताया- साड़ी रन का उद्देश्य महिलाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक करना और आत्मविश्वास बढ़ाना है। इस दौड़ में 4 साल की छोटी बच्ची से लेकर 76 साल तक की महिलाओं ने भाग लिया। स्टूडेंट, डॉक्टर, इंजीनियर, सभी ने इस दौड़ में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुछ महिलाएं अपने साल भर के बच्चों को गोद में लेकर भी दौड़ीं। अब देखिए, सांड़ी रन से जुड़ी PHOTOS… फिटनेस-सशक्तिकरण का संदेश दिया आयोजन समिति के डॉ. विक्रांत माथुर और घनश्याम मुंदड़ा ने बताया- रन पूरी करने वाली प्रत्येक महिला को रिफ्रेशमेंट और उपहार प्रदान किया गया। पूरे मार्ग में म्यूजिक, ढोल-नगाड़ों और पेयजल की समुचित व्यवस्था रही। एक मार्च को होने वाली महिलाओं की पिक रन दौड़ का आज प्रोमो रखा गया था। पिंक रन के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाली महिलाओं को विशेष छूट भी दी गई। आयोजन में कई सामाजिक कार्यकर्ता, डॉक्टर और फिटनेस से जुड़े लोग भी मौजूद रहे। आयोजन को ओरिलाइट (मुख्य प्रायोजक) से और दैनिक भास्कर (मीडिया पार्टनर) से सहयोग प्राप्त रहा। ——- मैराथन से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… जयपुर मैराथन में दौड़े एक्टर मिलिंद सोमन,लगाए पुश-अप्स, सीएम भजनलाल शर्मा भी रनर्स का उत्साह बढ़ाने पहुंचे जयपुर में रविवार को आयोजित एयू जयपुर मैराथन 2026 ने फिटनेस, देशभक्ति और सामाजिक एकता का शानदार नजारा पेश किया। ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल के साउथ गेट से हजारों धावकों ने एकजुट होकर दौड़ लगाई। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *