छात्र संगठन एनएसयूआई ने गुरुवार को डीएसपीएमयू के अखरा में करम पूर्व संध्या का आयोजन किया। प्रदेश अध्यक्ष सह संरक्षक विनय उरांव, जिला अध्यक्ष अक्षय महतो के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। जगलाल पहान ने आदिवासी विधि विधान से पूजा संपन्न कराई। उन्होंने मानव, जीव जंतु व संपूर्ण समाज की सुरक्षा के लिए पूजा की। इसके साथ ही सरना भजन का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने अखरा के सामने खड़े होकर सरना भजन गाकर प्रार्थना की। इसमें डोरंडा कॉलेज की टीम भी शामिल हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अरुण साहू समेत अन्य अतिथिगण शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में रोहित उरांव, मनीषा गाड़ी, आराधना गाड़ी, साहिल खान, सतीश केसरी, पवन कुमार नाग, अंजनी कुमार, आशीष कुमार महतो, मो. फैजल आदि शामिल रहे। आदिवासी कला संस्कृति ग्रुप इटकी व डोरंडा कॉलेज के ग्रुप ने परफॉर्म िकया िवश्वविद्यालय के अखरा में छात्राओं की टोली ने छोटानागपुरी गीत व नृत्य की मोहक प्रस्तुति दी। 25 छात्राओं की टीम ने जब नृत्य शुरू िकया तो सैकड़ों दर्शक भी झूम उठे। डीएसपीएमयू की छात्राओं की टीम, आदिवासी कला-संस्कृति नृत्य ग्रुप इटकी, डोरंडा कॉलेज के ग्रुप, लड़कों की ढोल नगाड़ा की टीम ने पारंपरिक रूप से अपनी कला को प्रदर्शित कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। लाल मुर्गा लाल-लाल बोलेला भिनसरिया बोलेला कुकड़ू-कू… छात्र संगठन एनएसयूआई ने डीएसपीएमयू में किया करम पूर्व संध्या का आयोजन जहां एक ओर छात्राओं की टोली छोटानागपुरी गीतों को सुर दे रही थी, वहीं अन्य छात्राएं गीत सरगम में अपने नृत्य अभिनय से सबको लुभा रही थीं। झारखंड के खोड़हा नृत्य, सामूहिक नृत्य की भी प्रस्तुति हुई। विश्वविद्यालय में स्टूडेंट्स पारंपरिक ड्रेस पहनकर आए थे। जहां लड़के धोती, बनियान और बंडी पहने थे, वहीं लड़कियां लाल पाढ़ साड़ी पहनी थीं। नागपुरी गीतों पर सभी खूब झूमे। हो हाय रे केकर मुड़े हल्दी लागल गमछा…गीत पर लड़के-लड़कियों ने झूमर खेला। वहीं, लाल मुर्गा लाल लाल बोलेला, भिनसरिया बोलेला कुकड़ू-कू…पर सभी ने हाथ से हाथ पकड़कर नृत्य किए। भाई-बहनों के प्रेम के प्रतीक के रूप में गीत सातो भैया सातो करम गाड़य, सातो गोतनी सेवा करय…पर पारंपरिक रूप से सभी ने नृत्य किए।


