सात लोगों ने दो युवकों को लाठी-डंडों से पीटा:सीधी के पूजा पार्क में दिनदहाड़े गुंडागर्दी, सामने आया वीडियो

सीधी के पूजा पार्क में मंगलवार शाम को हुई मारपीट का वीडियो सामने आया है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत विकसित इस पार्क में शाम 5 बजे के आसपास 7 लोगों ने दो युवकों को लाठी-डंडों से पीटा। घटना के समय पार्क में सैकड़ों लोग मौजूद थे। कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी, युवक को लाठी-डंडों के अलावा लात-घूंसों से बुरी तरह पीट रहे हैं। टीआई बोले- अभी तक शिकायत नहीं मिली कोतवाली थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय ने बताया कि मारपीट का वीडियो उनके संज्ञान में आया है। हालांकि, अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। मारपीट की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पूजा पार्क शहर का प्रमुख सार्वजनिक स्थल है, जहां रोजाना शाम को बड़ी संख्या में लोग टहलने और मनोरंजन के लिए आते हैं। इस तरह की घटना से पार्क की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *