साधु वासवानी उच्च माध्यमिक विद्यालय में सत्संग का आयोजन किया:मोहनलाल वासवानी की 40वीं पुण्यतिथि पर उनके जीवन के पहलुओं पर प्रकाश डाला गया, कलाकारों ने गीत और भजन प्रस्तुत किए

आदर्श नगर स्थित साधु वासवानी उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को विद्यालय के संस्थापक मोहनलाल वासवानी की 40वीं पुण्यतिथि पर सत्संग का आयोजन किया गया । इस अवसर पर दादा वासवानी के जीवन के पहलुओं पर प्रकाश डाला गया । दादा की पुण्यतिथि पर सेंट मीरा ब्रदरहुड सोसाइटी और साधु वासवानी संस्था के अध्यक्ष कमल वासवानी, सेंट मीरा ब्रदरहुड सोसाइटी के सचिव वासुदेव थावानी ,सेंट मीरा ब्रदरहुड सोसाइटी के वित्त सचिव और स्कूल सचिव सचिव रमेश गुरसाहनी, चोखी ढाणी प्रबंध निदेशक सुभाष वासवानी और वासवानी परिवार के सदस्य उपस्थित रहें। स्कूल सचिव रमेश गुरसाहनी जी द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत सभी अतिथियों द्वारा दादा वासवानी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। स्कूल अध्यक्ष कमल वासवानी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि वे दादा के जीवन के दृष्टिकोण और उनके विचारों को स्कूल के प्रत्येक व्यक्ति में प्रतिबिंबित होते हुए देखना चाहते हैं और हमारा प्रत्येक स्टूडेंट समाज के लिए एक सहायक कड़ी का काम करेगा जिससे दादा का एक उत्कृष्ट समाज का सपना साकार होगा । इस अवसर पर वासवानी परिवार की ओर से तीनों संस्थाओं के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को गर्म वस्त्र वितरित किए गए । तीनों संस्थानों के स्टूडेंट्स के द्वारा भजन की प्रस्तुति दी गई एवं गायक महेश कुमार ने भजन प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में साधु वासवानी पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल अल्पा मालवीया द्वारा शपथ ग्रहण कराई गई। कार्यक्रम के अंत में प्रिंसिपल ज्योति अरोड़ा द्वारा आये हुए अतिथियों को धन्यवाद दिया गया। चोखी ढाणी द्वारा तीनों संस्थानों के स्टूडेंट्स और अतिथियों को प्रसादी भोज भी कराया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *