कवर्धा| गुरुवार को शहर में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में पार्किंग की समस्या है। सड़क किनारे वाहन अव्यवस्थित ढंग से खड़ा कर दिया जाता है। इससे आवागमन को लेकर दिक्कत होती है। सबसे बड़ी परेशानी मार्ग से बस के आवागमन को लेकर होती है। सड़क किनारे वाहन खड़ा करने से खतरा भी बना हुआ है। इस कारण वाहन पार्किंग को लेकर उचित स्थल खोजना चाहिए।


