साबूज कल्याण संघ ने लोगों के बीच बांटा कंबल

धालभूमगढ़ | महुलीशोल पंचायत के नयाडीह गांव में रविवार को ग्राम प्रधान स्वपन कुमार महतो के तत्वाधान पर सबुज कल्याण संघ (टेल्को) कि ओर से जरूरत मंद 65 लोगो को ठंड से बचने के लिए कंबल का वितरण किया गया। इस कंबल वितरण कार्यक्रम में उपस्थित संघ के महासचिव मथलेश घोष तथा वित्त सचिव अमित बोस ने जानकारी देते हुए कहाहम उन लोगों तक पहुंचकर बदलाव लाने में विश्वास करते हैं, जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है। इस कंबल वितरण के माध्यम से, हम इन परिवारों के जीवन में गर्मजोशी तथा आशा लाने की उम्मीद करते हैं। हमारा लक्ष्य ऐसे समुदायों का समर्थन जारी रखना और साकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करना है।” सुजाता घोष, हैप्पी मुखर्जी, रीना कुंडू, सीमा बनर्जी, देबजानी रॉय, देबोश्री सेनगुप्ता, मीताली बोस, बरनाली चक्रवर्ती, तंद्रा मल, मिताली शर्मा, कमल घोष आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *