सामरी विधायक पैकरा ने साइकिल वितरण किया

भास्कर न्यूज | बरियो शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम बरियों में सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने बच्चियों को साइकिल बांटी। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए काम कर रही है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अंतर्गत उन्होंने साइकिल का वितरण किया। इसके बाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निर्माणाधीन भवन का उन्होंने निरीक्षण भी किया। विधायक ने पीडब्ल्यूडी इंजीनियर से फोन पर बात कर कमियों को दूर करने की समझाइश दी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष िजतेन्द्र जायसवाल, महामंत्री सुनील जायसवाल, बसंती राजवाड़े, जनपद सदस्य सुमन गुप्ता, सरपंच रविशंकर टेकाम, चिकित्सक अवधेश साहू, विकासखंड शिक्षा अधिकारी अरविंद गुप्ता, प्राचार्य प्रीति श्रीवास्तव व शिक्षक- शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *