सामाजिक कार्यक्रम में शराबबंदी, सभी की अनिवार्य उपस्थिति पर चर्चा की गई

भास्कर न्यूज | कवर्धा नवयुवक गंधर्व समाज जिला कबीरधाम का मां सरस्वती मंदिर परिसर में होली मिलन और महिला सम्मान समारोह हुआ। बच्चों के सांस्कृतिक प्रस्तुति किया। समाज के लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ होली गीत गाए और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाए। समाज के उत्कृष्ठ कार्य करने वाले बच्चों, माताओं और बहनों को गौरव सम्मान प्रमाण पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया। प्रांतीय उपाध्यक्ष नारद राम गन्धर्व, जिला अध्यक्ष सेवक राम गन्धर्व, उपाध्यक्ष गणेश राम गंधर्व और चंद्रकुमार गन्धर्व, कोषाध्यक्ष बाबूराम गन्धर्व, सचिव रामनारायण गन्धर्व, सहसचिव सीताराम गन्धर्व, कवर्धा ब्लॉक अध्यक्ष सीताराम गन्धर्व, पंडरिया ब्लॉक अध्यक्ष सुखराम गन्धर्व, स. लोहारा ब्लॉक अध्यक्ष मोहन राम गंधर्व शामिल हुए। सुमन, उर्मिला, कौशिल्या, उर्वशी, उषा, विजयलक्ष्मी, पार्वती, पुष्पा, कुंती, नेमिन, कुमुदनी, पूजा, आशा, शबद बाई, पूनम, पूर्णिमा, गायत्री, सुशीला, सावित्री, दुर्गा, पुष्पा देवी, मीना, प्रेमकुमारी, गीता का सम्मान हुआ। समाज की एकता को मजबूत करने पर जोर: कार्यक्रम में युवाओं और महिलाओं ने समाज की एकता को मजबूत करने की मांग की। समाज के लोगों ने नाम के साथ गन्धर्व सरनेम जोड़ने, सामाजिक कार्यक्रम में शराबबंदी, सभी की अनिवार्य उपस्थिति और अनुपस्थित रहने पर दंडात्मक कार्रवाई जैसे मुद्दों पर चर्चा की। आयोजन में नवयुवक गंधर्व समाज जिला कबीरधाम के युवाध्यक्ष शिवप्रसाद दादू गन्धर्व, सचिव रविंद्र राजा गन्धर्व, सलाहकार मिथलेश गंधर्व का सहयोग रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *