प्रदेश में 1.32 लाख विशेष योग्यजनों ने सामाजिक पेंशन के लिए सालाना वेरिफिकेशन नहीं कराया है। इस वजह से इनकी पेंशन पर संकट खड़ा हो गया है। उधर, विभाग ने निर्णय लिया है कि ऐसे दिव्यांगजनों के घरों तक विभाग के अफसर पहुंचेंगे और वेरिफिकेशन कराएंगे। इस पेंशन श्रेणी में सर्वाधिक जयपुर में 12 हजार हैं, जोधपुर में 6 हजार और सीकर में 4 हजार हैं। 91.83 लाख लाभार्थी, 20 लाख का वेरिफिकेशन नहीं सामाजिक पेंशन के दायरे में प्रदेश में 91.83 लाख लाभार्थी हैं। इसमें से 20.36 लाख ने पेंशन के लिए सालाना वेरिफिकेशन नहीं कराया था, यानी 22% का वेरिफिकेशन नहीं हुआ था। ऐसे में विभाग ने निर्णय लिया कि दिव्यांगजनों तक विभाग के अफसर खुद पहुंचें और पेंशन बरकरार रखने के लिए वेरिफिकेशन प्रोसेस अपनाया जाए। जनवरी तक जयपुर में 6.11 लाख में से 4.39 लाख ने वेरिफिकेशन नहीं कराया था। वहीं जोधपुर में 3.44 लाख में से 2.53 लाख का वेरिफिकेशन नहीं हो सका था। कहां कितने दिव्यांग पेंशनधारी इन जिलों में सर्वाधिक जयपुर 12000 जोधपुर 6654 दौसा 5667 जालोर 5999 सीकर 4304 इन जिलों में सबसे कम बालोतरा 735 जैसलमेर 441 सलूंबर 1019 टोंक 1239 खैरथल 1596


