सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने पर दिया जोर

भास्कर न्यूज । कवर्धा फेन अभयारण्य के पास रिसोर्ट में शनिवार को लायंस क्लब का नववर्ष मिलन और वार्षिक समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान वर्ष भर के कार्यों की समीक्षा करते हुए भावी कार्यक्रमों पर सार्थक बातचीत की गई। लायन अध्यक्ष प्रेमचंद श्रीश्रीमाल ने सभी लायन सदस्यों के अच्छे भविष्य की कामना की। माइक्रो चेयरपर्सन नीरज मंजीत छाबड़ा ने सुझाव दिया कि लायंस इंटरनेशनल के सिग्नेचर प्रोग्राम के तहत सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए वर्ष में दो पारिवारिक पिकनिक की जानी चाहिए। निवृत्तमान अध्यक्ष बीपी गुप्ता ने एक मधुर गीत सुनाया। डॉ. एनके यदु ने प्रेरक कथा सुनाई। इसके बाद अनेक मनोरंजक कार्यक्रम रखे गए और पुरस्कार वितरण किया गया। दिवस के नायक- नायिका का पुरस्कार प्रेमचंद- सुशीला श्रीश्रीमाल को दिया गया। एमएल बांठिया को श्रेष्ठ लायन, कामिनी कोचर को श्रेष्ठ लेडी लायन, बीपी शर्मा को सक्रिय लायन और राखी चरखा को सक्रिय लेडी लायन का पुरस्कार मिला। अनुशासित लायन का सम्मान धनसुख पटेल, अजय गुप्ता, प्रमोद कोचर, दुर्गेश केशरवानी, राजेन्द्र ठाकुर, रूपेश केशरवानी, रवि सोनी, देवदत्त ठाकुर, बीआर चन्द्रवंशी और शेरसिंह पाली को दिया गया। आखिर में 10 जरूरतमंद लोगों को 10 टिफिन बॉक्स बांटे गए। कवर्धा. वार्षिक समीक्षा बैठक में शामिल लायंस। इस दौरान आगामी प्रोजेक्ट पर भी चर्चा की गई। युगल को श्रेष्ठ परिधान के िलए किया गया सम्मानित नीरज मंजीत-महेन्दर छाबड़ा श्रेष्ठ परिधान पहने युगल से सम्मानित हुए। बीपी-सुनीता गुप्ता, हरीश-कोमल गांधी, रेखराज-राखी मूंदड़ा को सक्रिय युगल का सम्मान दिया गया। वहीं डॉ. एनके यदु को श्रेष्ठ परिधान पहने लायन और डॉ. संगीता चौहान को श्रेष्ठ परिधान पहने लेडी लायन का पुरस्कार दिया गया। इसकी सराहना की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *