बाड़मेर | शहर के डोला डूंगरी स्थित संच्चियाय माता मंदिर में रविवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन मां संच्चियाय युवा परिषद एवं मां संच्चियाय मंदिर ट्रस्ट की ओर से हुआ। प्रतियोगिता प्रभारी नरेन्द्र श्रीश्रीमाल विनय ने बताया कि प्रतियोगिता में 70 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार स्वरूप व खुशी छाजेड़ को मिला। वहीं द्वितीय पुरस्कार यशिका सोनी, गुंजन भंसाली, तृतीय पुरस्कार हंसिका छाजेड़, खुशी छाजेड़, विशेष सांत्वना पुरस्कार नीलम भंसाली, रक्षा बोहरा और सलोनी सिंघवी को मिला। शेष सभी विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। लाभार्थी परिवार शांति देवी, बंशीधर मालू कोटड़ा पुत्र की पुण्यतिथि पर प्रतियोगिता का आयोजन करने पर युवा परिषद की ओर से गौतमचंद, पवन कुमार, कन्हैयालाल, भरत कुमार का अभिनन्दन किया गया।


