सामान्य वर्ग ने यूजीसी के नए नियमों का विरोध किया:समाज ने कहा- ये रूल्स फांसी के फंदे के जैसे, सरकार तुरंत वापस ले

बालाघाट में सकल सामान्य वर्ग ने सोमवार को यूजीसी के नए नियम ‘हायर एजुकेशन रेगुलेशन 2026’ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। वर्ग के सदस्यों ने शहर की सड़कों पर बाइक रैली निकालकर अपना विरोध जताया और राष्ट्रपति के नाम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से इस नियम को तुरंत वापस लेने की मांग की है। सकल सामान्य वर्ग के प्रतिनिधि संतोष शुक्ला ने इस नए नियम पर को ‘फांसी का फंदा’ करार दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार इस नियम को वापस नहीं लेती है, तो आने वाले दिनों में और भी उग्र आंदोलन किया जाएगा। वर्ग का मानना है कि यह नियम उनके हितों के खिलाफ है। सुप्रीम कोर्ट ने लगाई है रोक यह नया नियम उच्च शिक्षा संस्थानों में अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग के छात्रों को प्रताड़ना से बचाने और उन्हें सुरक्षा देने के लिए लाया गया है, जिसका इन वर्गों ने स्वागत भी किया है। हालांकि, इस मामले में नया मोड़ तब आया जब सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल इस पर रोक लगा दी। अब सबकी नजरें कोर्ट की अगली सुनवाई पर टिकी हैं, जिससे यह साफ होगा कि यह कानून लागू रहेगा या सरकार इसे वापस लेगी। फिलहाल रोक के बावजूद सामान्य वर्ग सरकार पर दबाव बनाने में जुटा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *