सामान्य श्रेणी के विद्यार्थियों को साइकिल मिलना शुरू

भास्कर न्यूज |गिरिडीह जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं को अब स्कूल आने-जाने के लिए साइकिल का इंतजार नहीं करना होगा। राज्य सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से सामान्य वर्गों के छात्र-छात्राओं को अब साइकिल दिया जाने लगी है। जिले के तीन प्रखंड देवरी, जमुआ और गिरिडीह सदर प्रखंड मंे सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं को साइकिल मिलना शुरू भी हो गया है। तीनों प्रखंडों में 2377 साइकिल का वितरण किया जाना है। इसके साथ जिले के अन्य प्रखंडों के सामान्य वर्गों के छात्र-छात्राओं को भी जल्द साइकिल मिलेगी। उनकी भी साइकिल जल्द आने वाली है। इसके अलावा अन्य वर्ग के बच्चों को कल्याण विभाग से साइकिल दी जाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *