बालोद| राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय में हुई। जिसमें 10 से 28 फरवरी तक सामूहिक दवा सेवन अभियान एवं राष्ट्रीय कृमि मुक्त अभियान पर चर्चा की गई। बैठक में डॉ. आर रावटे, डॉ. जितेंद्र सिंह, जिला आयुष मेडिकल अधिकारी डॉ. ज्योति, सहायक नोडल अधिकारी के सोनबोइर, सूर्यकान्त साहू सहित आयुष चिकित्सक, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के मेडिकल अधिकारी उपस्थित थे।


